लंदन के लिये रवाना हुई विश्व शांति कार रैली, दो जुलाई को पहुंचेगी जयपुर
उदयपुर 29 जून2019 । श्री सांई वूमन एण्ड चिल्ड्रन सोसायटी अहमदाबाद,सृजन द स्पार्क एवं द होपर्स ली वे होली डे के संयुक्त तत्वावधान में देश में पिछले दिनों हुए पुलवामा आंतकी हमलें के बाद विश्व में शांति का संदेश देने हेतु उदयपुर के सृजन द स्पार्क संस्था के 6 सदस्यों सहित देशभर से 30 लोग आज प्रातः फील्ड क्लब से रवाना हुए। जहाँ वे 2 जुलाई को जयपुर पंहु

उदयपुर 29 जून2019 । श्री सांई वूमन एण्ड चिल्ड्रन सोसायटी अहमदाबाद,सृजन द स्पार्क एवं द होपर्स ली वे होली डे के संयुक्त तत्वावधान में देश में पिछले दिनों हुए पुलवामा आंतकी हमलें के बाद विश्व में शांति का संदेश देने हेतु उदयपुर के सृजन द स्पार्क संस्था के 6 सदस्यों सहित देशभर से 30 लोग आज प्रातः फील्ड क्लब से रवाना हुए। जहाँ वे 2 जुलाई को जयपुर पंहुचेंगे। साबरमती से लंदन तक निकाली जाने वाली 17 हजार किलोमीटर लम्बी विश्वशांति रैली दो जुलाई को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान पुलिस की ओर से स्वागत किया जायेगा।
प्रारम्भ में सृजन अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने अतिथियों का स्वागत किया व रैली के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त सन्दीप कपूर, अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक राजेश भारद्वाज, फील्ड क्लब के महासचिव यशवन्त आंचलिया व सृजन के पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंघवी ने रैली के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान की। श्रीमती मधु खमेसरा ने ध्वज वन्दना प्रस्तुत की।
रैली में उदयपुर से सृजन के छः सदस्य अब्बास अली बन्दूकवाला, दिनेश कटारिया, राजेन्द्र शर्मा, सुनील लड्ढा, प्रीति लढ़ा व पवन धूपिया भाग ले रहे हैे। कार्यक्रम का संचालन सृजन के महासचिव डॉ किशोर कुमार पाहुजा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त बी पी जैन, समाजसेवी प्रभुदास पाहुजा, उमेश मनवानी ,प्रताप चुघ, मुख्तियार सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
खमसेरा ने बताया कि राजस्थान के पुलिस महानिदेशक दो जुलाई को सुबह सात बजे यहां विश्वशांति रैली को फ्लेटऑफ सेरेमनी में राजस्थान पुलिस का ध्वज लंदन पुलिस को दिये जाने हेतु प्रदान करेंगे और हरी झण्डी दिखाकर आगे के लिये रवाना करेंगे। पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने विश्व शांति रैली के दौरान फ्लेटऑफ सेरेमनी एवं अन्य व्यवस्था हेतु महानिदेशक प्रशिक्षण राजीव दासोत को नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया है।
इस रैली में विश्व शांति, अहिंसा, भाईचारा एवं सद्भावना का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस मुख्य भागीदारी बनी है। यह रैली 12 अगस्त को रॉयल आर्मड एस्कोर्ट अम्बेडकर हाउस लंदन पहुंचेगी जहां पर राजस्थान पुलिस के झण्डे तथा लंदन पुलिस के झण्डे को एक दूसरे को भेंट किये जाने का ऐतिहासिक गौरवमय अवसर होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2019 से 2028 को नेल्सन मण्डेला शान्तिदशक के रूप में मनाये जाने की घोषणा के उपलक्ष में शुरू की जाने वाली इस विश्वशांति कार रैली को श्री सांई महिला एवं बाल कल्याण ट्रस्ट अहमदाबाद द्वारा एक जुलाई को गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली अहमदाबाद से रवाना होकर नेपाल, चाईना, कजाकिस्तान, रूस, बैलारूस, पौलेण्ड, चैक गणराज्य, आस्ट्रिया, जर्मनी, फ्रांस , बैल्जियम, नीदरलैड होते हुए लंदन पहुंचेगी। यह कार रैली 15 देशों और 105 शहरों से गुजरेगी।