विश्व शांति यात्रा मास्को पंहुची

उदयपुर 29 जुलाई। गत 1 जुलाई कोे उदयपुर के सृजन द स्पार्क के 5 सदस्यों को लेकर अहमदाबाद से रवाना हुई विश्व शांति यात्रा गांधीआश्रम अहमदाबाद से 15 देशों की यात्रा पर निकली कार रैली मास्को पंहुची।

 | 

विश्व शांति यात्रा मास्को पंहुची

उदयपुर 29 जुलाई। गत 1 जुलाई कोे उदयपुर के सृजन द स्पार्क के 5 सदस्यों को लेकर अहमदाबाद से रवाना हुई विश्व शांति यात्रा गांधीआश्रम अहमदाबाद से 15 देशों की यात्रा पर निकली कार रैली मास्को पंहुची।

प्रवक्ता दिनेश कटारिया ने बताया कि नेपाल, तिब्बत, चाइना, कजाकिस्तान के विभिन्न शहरों से होते हुए गत दिनों मास्को रूस पंहुची। जहाँ रशिया के बोरेनबर्ग व पेनजा होते हुए कल मॉस्को पहुंची। यहाँ पर भारतीय दूतावास में रैली में शामिल सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस रैली में उदयपुर से दिनेश कटारिया, राजेंद्र शर्मा, अब्बास अली, सुनील लढ़ा, प्रीति लढ़ा व पवन दुपिया शामिल हैं।

भारतीय दूतावास में सुनील लढ़ा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मॉस्को में भारत के राष्ट्रदूत वहाँ केंद्रीय विद्यालय के छात्र तथा मास्को का पूरा मीडिया मौजूद था।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस रैली के बारे में तुर्किस्तान (कजाकिस्तान) के रहने वाले एक 14 साल के बच्चे नूर अली ने वहाँ के मीडिया में पड़ा और उस बालक ने हम से संपर्क किया और वो मासूम शान्ति दूत बन कर इस रैली में शामिल सुनील लढ़ा से पल पल की जानकारी ले रहा था। बाद में इसने तुर्किस्तान में जन जन में इसका प्रचार कर रहा था। यह क्षण इस रैली की बड़ी उपलब्धि है। आज रैली को अगले पड़ाव बेलारूस के लिए मॉस्को में भारत के राजनयिक ने फ्लैग ऑफ़ कर रवाना किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News