विश्व फार्मेसी सप्ताह का आगाज़

गीतांजलीे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर में विश्व फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

 | 

विश्व फार्मेसी सप्ताह का आगाज़

गीतांजलीे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर में विश्व फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के डीन डॉ अशोक दशोरा के साथ कॉलेेज के शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ दशोरा ने विद्यार्थियों को एंटीबायोटीक दवाईयों के सुरक्षित उपयोग व फार्मेसी में होने वाले भावी करियर पर प्रकाश ड़ाला।

उन्होंने बताया कि किस तरह एंटीबायोटीक्स का इस्तेमाल करके जीवन को बचाया जा सकता है व किस प्रकार एक फार्मासिस्ट लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, सह पाठ्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जैसे नृत्य, फैशन शॉ, एंकरिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली, मेहंदी, क्रिकेट, बास्केट बॉल आदि।

फार्मेसी सप्ताह का समापन 5 दिसंबर को गीतांजली प्रांगण में होगा। कार्यक्रम के संचालक डॉ कल्पेश गौड थे व एकेडमिक ऑफिसर डॉ विरेंदर सिंह थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News