सिटी पैलेस में मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से सिटी पेलेस संग्रहालय के 9 प्रमुख स्थलों पर महाराणा भूपाल सिंह जी एवं उनसे पूर्व लिये गये विशेष समारोह के श्याम-श्वेत  (Black & White) फोटोग्राफ्स के पैनल्स को प्रदर्शित किये गये।

 | 

इस अवसर पर सिटी पैलेस संग्रहालय में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्रदर्शित पैनल्स से सम्बन्धित राजसी जानकारी का एक ब्रोशर प्रदान किया गया। जिससे पर्यटक उस काल की जानकारी से अवगत हुए। यही नहीं पर्यटक सिटी पैलेस के गाइड्स से भी पुराने समय की ऐतिहासिक जानकारियां जानने में विशेष रूचि दिखाई।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

कई पर्यटक इन प्राचीन चित्रों को अपने कैमरे कैद किये बिना नहीं रह सके तो कई इन प्राचीन फोटोग्राफ्स के साथ सैल्फी ले रोमांचित दिखाई दिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News