विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया

दि इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ‘इंडिया’ उदयपुर लोकल सेण्टर, डब्लयू.एन.एस. एवं कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कल विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया गया जिसका विषय है सतत विकास के लिए ब्रोडबेण्ड था।

 | 
विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया

दि इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ‘इंडिया’ उदयपुर लोकल सेण्टर, डब्लयू.एन.एस. एवं कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कल विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया गया जिसका विषय है सतत विकास के लिए ब्रोडबेण्ड था।

इस समारोह के मुख्य अतिथि इंजी. आर.एस. व्यास, निदेशक टेक्नो इंडिया एन.जे.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, उदयपुर ने आयोजकों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के तकनीकी वार्ताओं से विधार्थी लाभान्वित होते है।

मुख्य वक्ता डॉ. धर्मसिंह ने बताया कि सतत विकास के लिए ब्रोडबेण्ड पर अपने सारगर्भित व्याख्यान देते हुए बताया कि आम आदमी के लिए ब्रोडबेण्ड बहुत उपयोगी है तथा आने वाले समय में नये तकनीकी विकास से ब्रोडबेण्ड इन्टरनेट की अतिरिक्त तीव्र गति प्राप्त होगी।

समारोह के प्रारम्भ में दि इंस्टिट्यशन ऑफ इंजीनियर्स ‘इंडिया’ उदयपुर लोकल सेण्टर के अध्यक्ष इंजी. ए.एस. चूण्डावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि इस दिवस की सफलता तभी है जब ब्रोडबेण्ड इन्टरनेट दूनिया के हर उपयोगकर्ता को मुनासिब दाम पर उपलब्ध हो सके।

समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रिंस कोमल बूनलिया ने बताया कि ब्रोडबेण्ड इन्टरनेट में होने वाले बाहरी हमले तथा उन्हें रोकने के तरीके एवं समाधान के बारे में बताया।

इस अवसर थीम विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में सी.टी.ए.ई. की कुमारी प्रियांशी जाजू एवं कुमारी चारूल तथा पेसिफिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, उदयपुर के नरेन्द्र पालीवाल को प्रशस्त्री पत्र एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का संचालन नेहा मेहता ने किया एवं अन्त मे सी.टी.ए.ई के डॉ. नवनीत कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News