पेसिफिक में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ का शुभारम्भ

पेसिफिक होटल प्रबन्धन संस्थान में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ का शुभारम्भ गुरूवार को पेसिफिक होटल प्रबन्ध संस्थान सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ वर्षाजल संरक्षण में लगे चिकित्सक डॉ. पी सी जैन ने किया।

 | 

डॉ. पी सी जैन ने अपने सीडी शों में बताया कि सबसे ज्यादा पर्यटक वहीँ पर आते हैं जहां पर जल हो, झील हो और समुद्र का किनारा हो। पर्यटन और जल का निकट का नाता है। अगर हमें किसी होटल में रहना पडे, जहां पर पानी की कमी हो, तो हम वहां ठहरना पसंद नही करेगें।

पेसिफिक में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ का शुभारम्भ

डॉ. जैन ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान वर्षा के दोहन एंव उपयोग के बारें में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राएं एंव व्याख्यता मौजूद थे।

भव्य के खमेसरा ने भी जल की आवश्यकता पर अपनी सीडी प्रस्तुत की। सभागार में सभ ने मिलकर ‘ पानी बचाओं रे गीत आया गीत गाया एंव ‘जल सरंक्षण संकल्प‘ रजिस्ट्रर के हस्ताक्षर पर वर्षा जल को बचाने का संकल्प लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News