विश्व का सबसे छोटा सोने का कैरम बोर्ड सेट
उदयपुर के वर्ल्ड रिकॉर्ड मैन स्वर्ण शिल्पी इक़बाल सक्का ने सूक्ष्म लेंस की सहायता से देखे जाने वाला सोने से निर्मित विश्व का सबसे छोटा कैरम बोर्ड सेट बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दावा प्रस्तुत किया है।
| Sep 11, 2017, 21:17 IST
उदयपुर के वर्ल्ड रिकॉर्ड मैन स्वर्ण शिल्पी इक़बाल सक्का ने सूक्ष्म लेंस की सहायता से देखे जाने वाला सोने से निर्मित विश्व का सबसे छोटा कैरम बोर्ड सेट बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दावा प्रस्तुत किया है। सक्का ने मात्र 150 मिलीग्राम सोने से विश्व का सबसे छोटा 1 x 1 सेंटीमीटर कैरम बोर्ड के साथ एक एक मिलीमीटर की 19 गोटिया जिसमे 9 सफ़ेद, 9 काली तथा 1 लाल रंग की रानी के साथ एक मिलीमीटर का स्ट्राइकर भी बनाया है। इस कैरम बोर्ड की विशेषता यह है की सुई की नोक की मदद से आसानी से कैरम खेला जा सकता है।
