विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज

उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार इक़बाल सक्का ने विश्व की सबसे छोटी शतरंज सेट बनाकर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स का रिकॉर्ड तोडा। मात्र 23 केरेट सोने से निर्मित 14x14 मिलीमीटर आकर की शतरंज बोर्ड सहसा ही देखने वाले को रोमांचित कर रही है।गिनीज़ बुक के अनुसार सबसे छोटा शतरंज सेट 18x18 मिलीमीटर है जो की गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है, उदयपुर के शिल्पकार इक़बाल सक्का ने गिनीज़ बुक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व को सबसे छोटी स्वर्ण शतरंज सेट का निर्माण कर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दावा प्रस्तुत किया है।

 | 
विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज

उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार इक़बाल सक्का ने विश्व की सबसे छोटी शतरंज सेट बनाकर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स का रिकॉर्ड तोडा। मात्र 23 केरेट सोने से निर्मित 14×14 मिलीमीटर आकर की शतरंज बोर्ड सहसा ही देखने वाले को रोमांचित कर रही है। इसमें राजा 5 मिलीमीटर, वज़ीर 4 मिलीमीटर, हाथी 3.5 मिलीमीटर, घोडा व ऊँट 3.5 मिलीमीटर है और सैनिक (प्यादा) 2 मिलीमीटर के है। इस मज़ेदार शतरंज सेट को खिलाडी चिमटी की सहायता से मोहरो को उठाकर आसानी से खेल सकते है।

विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज

इस विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज का वज़न मात्र 1.500 मिलीग्राम है। यह शतरंज सेट इतना छोटा है की इसे फूँक मारकर उड़ाया भी जा सकता है। गिनीज़ बुक के अनुसार सबसे छोटा शतरंज सेट 18×18 मिलीमीटर है जो की गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है, उदयपुर के शिल्पकार इक़बाल सक्का ने गिनीज़ बुक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व को सबसे छोटी स्वर्ण शतरंज सेट का निर्माण कर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दावा प्रस्तुत किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News