चिंता सिर्फ जिला परिषद की, अब शहर का क्या होगा?

जिला परिषद की दिवार पर आज अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से पोस्टर लगा दिए, जिसकी सुचना मिलते ही जिला प्रमुख ने तुरंत उन्हें हटाने व सम्बन्धित व्यक्ति को नोटिस देने के आदेश निकाल दिए। जिला प्रमुख से जब शहर भर में लगे अवैध पोस्टर व होर्डिंग पर क़ानून

 | 

चिंता सिर्फ जिला परिषद की, अब शहर का क्या होगा?

जिला परिषद की दिवार पर आज अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से पोस्टर लगा दिए, जिसकी सुचना मिलते ही जिला प्रमुख ने तुरंत उन्हें हटाने व सम्बन्धित व्यक्ति को नोटिस देने के आदेश निकाल दिए। जिला प्रमुख से जब शहर भर में लगे अवैध पोस्टर व होर्डिंग पर क़ानूनी कार्यवाही की बात कही, तब जिला प्रमुख ने इसे नगर निगम का मामला बता दिया।

जानकारी अनुसार आज सुबह लोगों ने जिला प्रमुख मधु मेहता को जिला परिषद की दिवार पर एक संघठन के पोस्टर लगे होना बताया था। इस सुचना के बाद मेहता ने तुरंत उन पोस्टर को हटवाया व पोस्टर लगवाने वाले लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

परन्तु जिला प्रमुख पुरे शहर में लगे सूरज संकल्प यात्रा के पोस्टर को हटवाकर सम्बन्धित लोगों पर कार्यवाही करने के मामले को नगर निगम का बताते हुए अपना पल्ला झाड़ते नजर आईं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News