पत्नी से अनबन के चलते खुद को डेटोनेटर से उड़ाया

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना इलाके के बलीचा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी वियोग में खुद को माइनिंग में काम आने वाले डोटोनेटर से विस्फोट कर उड़ा दिया। बलीचा इलाके के रहने वाले विनोद मीणा नामक युवक का पिछले 5 दिनों से अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी अपने पीहर में रह रही थी। इसी दौरान विनोद ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया।

 | 

विनोद मीणा पत्थरों के ट्रैक्टर पर कार्य करता है और माइनिंग में पत्थरों को तोड़ने में डेटोनेटर के इस्तेमाल की जानकारी रखता था। कल रात वह अपने साथ किसी माइंस से डोटनेटर घर पर लाया और अपने आप को इससे बांधकर स्वयं को मानव बम के रूप में तैयार करने के बाद घर से कुछ दूर आकर सड़क पर अपने आप को उड़ा दिया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में धमाके के साथ सनसनी का माहौल हो गया। डोटोनेटर उड़ने के बाद देखते ही देखते विनोद मीणा के शरीर के चिथड़े चिथड़े उखड़ गए।

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची गोवर्धन विलास थाना ने मृतक विनोद मीणा के शव को एमबी अस्पताल कि मोर्चेरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि इस घटनाक्रम के दौरान गनीमत यह रही कि विनोद मीणा ने अपने घर के अंदर इस डेटोनेटर का इस्तेमाल नहीं किया। अन्यथा उसके घर के साथ आसपास के घरों को भी नुकसान होने की आशंका रहती।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News