महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
बीएन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से प्रताप नगर स्थित सहकारी उपभोक्ता पर परिसर में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

बीएन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से प्रताप नगर स्थित सहकारी उपभोक्ता पर परिसर में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
अध्यक्ष मान सिंह चुण्डावत ने बताया कि समारोह में बीएन संस्थान के महेंन्द्र सिंह आगरिया, राम सिंह सोलंकी, महेंन्द्र नाथ सिंह चौहान, रणधीर सिंह चन्देला पदम सिंह पाखण्ड, कृष्ण सिंह कच्छेर, तेज सिंह बांसी, संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत महामंत्री कुंदन सिंह भाटी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा, दिलिप सिंह बांसी, चन्द्रवीर सिंह दांतडा, कमलेन्द्र सिंह पंवार,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजजन ने महाराणा प्रताप को नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रताप का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमारे लिए सदा प्रेरणा स्पद रहा है। महाराणा प्रताप को देश व व्यक्ति के आत्म सम्मान एवं देश प्रेम, स्वतंत्रता एवं वीरता के लिए जाना जाता है। देश के युवाअेां को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
सायं 07 बजे राजवी हाटा स्थित भगवान राज राजेश्वर महादेव मंदिर में महादेव सेना के राजेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में महाआरती की गई। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उदयपुर जिले के 250 से अधिक स्कूलों में शनिवार को बच्चों ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की गौरव गाथा के बारे में जाना।
संयोजक शिवदान सिंह जौलावास ने बताया कि समारोह में विधायक फूल सिंह मीणा व गिर्वा प्रधान तख्तसिंह शक्तावत ने प्रताप के आदर्शो पर चलने की शपथ दिलाई।
