माली कॉलोनी स्थित कूलर के गोदाम में आग से करोड़ो का सामान स्वाहा
शहर की माली कॉलोनी ने रविवार को देर रात एक जेनॉक्स इंडिया नामक कूलर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा हुआ करोड़ो का सामान जलकर स्वाहा हो गया। गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो जनधन की हानि की आशंका से इंकार नहीं किया सकता था।

आग की सुचना पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के बाद माली कॉलोनी ने निवासी पूरी रात डर के साये में रहे। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक भी दिखाई दीं। गोदाम के सामने टेंट हाउस होने के कारण वहां तक भी आग फैलने का खतरा बना रहा। गोदाम में कूलरों की एसेंबलिंग के लिए भारी मात्रा में केमिकल और प्लास्टिक की बॉडियां होने से देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई।
गोदाम को क्षेत्र से हटाने के लिए कॉलोनीवासी कई बार प्रशासन से शिकायत भी कर चुके है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गोदाम से कॉलोनी में बीमारियां फैल रही हैं। रविवार रात को भी यहां गोदाम के पास कुछ मजदूर अलाव ताप रहे थे तो कॉलोनीवासियों ने मालिक को फोन कर विरोध जताया था। इसके कुछ देर बाद ही आग लगने की घटना हो गई। गोदाम मालिक कुणाल चौधरी ने आशंका जताई है कि आग किसी ने जान बूझकर तो नहीं लगाई।