कुश्ती दंगल: महिला पहलवानों ने दिखाया दम ख़म
पहलवान लक्ष्मण सिंह की स्मृति में 15वा तीन दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आज गांधी ग्राउन्ड में शुभारम्भ हुआ।
पहलवान लक्ष्मण सिंह की स्मृति में 15वा तीन दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आज गांधी ग्राउन्ड में शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी सभापति रजनी डांगी, राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष आर.के धाबार्इ, प्रो. ओ.पी. गिल व अन्य अतिथियों ने पहलवान लक्ष्मण स्मृति को पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात उदयपुर कुश्ती सघं के अध्यक्ष सुधीर बेदी द्धारा कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अतिथियों का माला पहनाकर व फूल भेटं कर स्वागत किया गया। अतिथियों द्धारा झन्डारोहण कर दगंल की शुरूआत की गर्इ।

पहला कुश्ती दगंल राजस्थान व मध्यप्रदेश केसरी के बीच हुआ। कुश्ती में सुखवीर सिंह व आदित्य के बीच शुरू हुए दगंल में सुखवीर सिंह विजयी रहे। दुसरा दगंल महिला पहलवानों के बीच हुआ जिसमें उदयपुर की चांदनी गौड विजयी रहीं।
दगंल कार्यक्रम के हरीश राजोरा ने बताया की तीन दिवसीय कुश्ती दगंल में 280 पहलवान भाग ले रहे हैं, जिसमें 30 महिला पहलवान भी शामील हैं। इस अवसर पर भा. कु. सघं के शिवलाल, पार्षद अजय पोरवाल, कुश्ती दगंल सचिव अर्जुन राजोरा, कोषाध्यक्ष गणेश राजोरा, वेद प्रकाश यादव सहित अन्य उपसिथत थे।
