सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर यज्ञ
नगर निगम मे सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर वाल्मिकी समाज की ओर से सोमवार कों पार्षद काजल आदिवाल के नेतृत्व में नगर निगम परिसर मे सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।

नगर निगम मे सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर वाल्मिकी समाज की ओर से सोमवार कों पार्षद काजल आदिवाल के नेतृत्व में नगर निगम परिसर मे सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।
पार्षद काजल आदिवाल ने बताया कि सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन महापौर व निगम अधिकारियों को उचित बुद्धि प्राप्त कराने के उद्देश्य से किया गया। आदिवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर परिषद् मे सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं की गई थी। समाज के द्वारा सफाईकर्मियों की भर्ती लगातार मांग की जा रही थी, लेकिन भाजपा बोर्ड की सभापति होने के चलते कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।
आखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस व वाल्मिकी समाज द्वारा के द्वारा पिछले दस दिनों से कलेक्ट्री के बाहर धरना दिया जा रहा है। धरना के दौरान आश्वासन दिये जा रहे है, लेकिन सही तरीके से भर्ती को प्रारम्भ नहीं किया गया।
शहर के सभी वार्डों में अभी तक 600 स्थायी और ठेके पर 350 से ज्यादा सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं ।
आदिवाल ने कहा कि जब तक निगम द्वारा सफाईकर्मियों के भर्ती को प्रारम्भ कर कॉल लेटर नहीं दिये जाएगें, तब तक धरना जारी रहेगा और जल्द मांगें पूरी न करने पर आन्दोलन को तेज किया जाएगा।
