हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की    कमजोर पड़े मानसून को आज और कल दो दिन में रफ्तार मिलने वाली हैं। विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का जोर रहेगा, जबकि 5 सितंबर को इसका दायरा मध्य और दक्षिणी हरियाणा तक बढ़ सकता है।

इसके अलावा विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल 5 सितंबर को झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और रेवाड़ी समेत 14 जिलों में बारिश के आसार हैं।

वही दूसरी और पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद में दोनों दिन बारिश का असर कम रहने की संभावना जताई है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 3 सितंबर तक प्रदेश में 283.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य 364.6 मिमी होनी चाहिए थी।

मानसून सीजन (1 जून से 3 सितंबर 2026) के दौरान पूरे प्रदेश  में औसत से 22% कम बारिश दर्ज की गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News