UdaipurTimes, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है। एक दिन पहले विभाग ने प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। मगर अब 2 जिलों अंबाला और यमुनानगर में ही बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है की पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 15 शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। हिसार में सर्वाधिक तापमान 36.2°C दर्ज किया गया।