हरियाणा के इन जिलों में बारिश का यलो-अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Udaipur Times,Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार दो दिन के लिए थोड़ी धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी जिलों और एनसीआर के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन, 27 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 28 एवं 29 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा। जिसके चलते विभाग द्वारा कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
आज (रविववार को) पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल 27 जुलाई को प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में अधिकतर जगहों पर भारी बारिश होगी। 29 जुलाई को मानसून का विकराल रूप देखने को मिलेगा।
28 और 29 जुलाई को उत्तर-पूर्वी जिलों-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
