राजस्थान के इन 14 जिलों में होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट (भविष्यवाणी) के बावजूद भी प्रदेश में दूसरे दिन भी बारिश नहीं हुई। जानकारी के लिए आपको बता दें की विभाग ने शनिवार को 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके उलट केवल 4 जिलों में ही हल्की बारिश देखने को मिली।
बाकी दूसरे जिलों में पूरे दिन मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के सुस्त होने से दिन का पारा चढ़ने से गर्मी-उमस बढ़ गई है।
बीते कल शनिवार को धौलपुर के राजाखेड़ा में 21MM दर्ज हुई। वही दूसरी और जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भी मौसम पूरी तरह साफ रहा।
विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य के 9 शहरों में गर्मी तेज रही, जहां सबसे अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस गंगानगर जिले में दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया की पिछले कुछ दिनों से मानसून ट्रफ अपनी सामान्य पॉजिशन से उत्तर की तरफ बनी हुई है और वहीं अटकी है। मानसून ट्रफ वर्तमान में अमृतसर, नजिबाबाद, हरदोई से होते हुए वेल मार्क लो-प्रेशर एरिया (पूर्वी मध्य प्रदेश) से गुजर कर जमशेदपुर, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस कारण पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के एरिया में कई जगह अच्छी बारिश हो रही है।
