हरियाणा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में जिला नगर योजनाकार (DTP) के दस्ते ने सोमवार को अम्बाला छावनी के तहत आने वाले नियंत्रित क्षेत्र के गांव खुड्डी में बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार विभाग ने भारी पुलिस की मौजूदगी में लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर किए गए 3 अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
DTP रोहित चौहान ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान न खरीदें। इसके अलावा DTP ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि लोग किसी भी झांसे में न आएं और ऐसी जगहों पर निर्माण करने से बचें। विभाग भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह DTP रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र और इंफोर्समेंट SHO भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
