हरियाणा में इन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त

 | 
हरियाणा में इन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद की बासेलवा और कनवारा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन सभी कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने प्लॉटिंग करने वालों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी भी दी। Haryana News

विभाग से मिली के जानकारी अनुसार बासेलवा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में करीब 4 एकड़, 3 एकड़ और 3 एकड़ क्षेत्र में तीन अलग-अलग अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। वहीं कनवारा गांव में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में एक अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन चारों कॉलोनियों में कार्रवाई की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक तोड़फोड़ अभियान के दौरान 20 DPC, 18 बाउंड्री वॉल और 6 स्ट्रक्चर ध्वस्त किए गए। इसके अलावा दो निर्माणाधीन वर्कशॉप को भी गिराया गया। कॉलोनियों में प्लॉट काटने के लिए तैयार किया गया सड़क नेटवर्क भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया। Haryana News

मिली के जानकारी अनुसार कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी यजन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। Haryana News

प्लॉट खरीदने से पहले जांच की अपील

जानकारी के मुताबिक यजन चौधरी ने कहा कि जिले में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Haryana News उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे बिना अनुमति वाली कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से जमीन और कॉलोनी की वैधता की जानकारी जरूर लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News