Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें कल का पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 26 July 2026, कल का मौसम, कल 26 जुलाई का मौसम : देशभर में आज गर्मी ओर उमस देखने को मिल रही है, कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला से बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की कल एक बार फिर से देशभर में मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 26 July
चलिए जानते है कल 26 जुलाई रविवार को मौसम कैसा रहेगा...
मानसून सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण मौसम बिगड़ा हुआ है। इसके असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 25 से 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं राजस्थान के ऊपर भी एक सिस्टम बना है। इससे गुजरात में हालात काफी खराब हो गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कई जिलों में आज और कल बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि लोग पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें। खराब मौसम में यात्रा करने से बचने की भी सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam
अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली में 25 से 27 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mousam
इन तीन दिनों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28 और 29 जुलाई को मौसम थोड़ा और मेहरबान होगा। इन दो दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। महीने के आखिर यानी 30 और 31 जुलाई को फिर से हल्की बारिश हो सकती है।
रेड अलर्ट जारी
गुजरात में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। मौसम विभाग ने अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच और भावनगर में रेड अलर्ट जारी किया है। कच्छ, मेहसाणा, पाटन और साबरकांठा में भी हालात खराब रहेंगे। Kal Ka Mousam
यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बिजली गिरने और भारी बारिश की पूरी आशंका है।
क्या है ताजा अपडेट?
ओडिशा में 28 जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है। भद्रक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा में ऑरेंज अलर्ट लागू है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिले भी तेज आंधी-पानी की चपेट में रहेंगे। आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर और सीतापुर समेत कई जिलों में तूफान का खतरा है। यहां 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी अलर्ट है। Kal Ka Mousam
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला, श्रीनगर और जम्मू में ऑरेंज अलर्ट है। यहां बिजली गिरने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
