Kal Ka Mousam : देश के 17 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वणमान
Kal Ka Mousam 19 June 2026, कल का मौसम, कल 19 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज देशभर में फिर से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कल का मौसम पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है। कल देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश आने वाली है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश आने से फिर तापमान में गिरावट आने वाली है।
हरियाणा राजस्थान में आज गर्मी का असर देखने को मिला है। आज रात से मौसम के बिगड़ने से आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है । Kal Ka Mousam
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों मेंभारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 19 June
कल 19 जून को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 19 जून को 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि यहां पर भारी बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात और बिजली गिरने की भी संभावना है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, कोरापुट, फूलबनी, राची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में तथा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा पहुंच सकती हैं। जबकि पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 24 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 19 से 22 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। Kal Ka Mousam
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली में आंधी-बारिश के आसार (19-21 जून): मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल यानी 19 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर में हल्की बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 20 और 21 जून को भी धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। 20 जून से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। Kal Ka Mousam
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट (19-22 जून): मेरठ, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, कानपुर, देहात, लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने 19 जून को लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में 19 से 24 जून तक लू चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
हरियाणा का मौसम
मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट (19-22 जून): वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, ईस्ट चंपारण, बांका, कटिहार, मुंगेर, जमुई, बेगुसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, पटना समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने 19 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं समस्तीपुर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का यह क्रम राज्य के अलग-अलग जिलों में 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट (19-22 जून): IMD ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 19 जून को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, मंडी और कुल्लू में कल मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं चंबा और कांगड़ा में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 22 जून के दौरान राज्य में आंधी-ओलावृष्टि के साथ बारिश होने के संकेत हैं। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट (19 से 22 जून): रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 से 24 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है। Kal Ka Mousam
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट (19-22 जून): पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसार, भटिंडा समेत पंजाब के 9 राज्यों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, छिटपुट बारिश का यह दौर 22 जून तक जारी रहेगा। वहीं इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मानसून के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।
ओडिशा में कल का मौसम
ओडिशा में आंधी-बारिश का अलर्ट (19-22 जून): मौसम विभाग के अनुसार, ओडिसा में 19 और 20 जून को बारिश का हो सकती है। 19 जून को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं 20 से 22 जून को भी हल्की बारिश का क्रम जारी रहेगा। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट (19-22 जून): कुपवाड़ा, पुंछ, पुलवामा, राजौरी समेत जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में मौसम विभाग ने कल यानी 19 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम का यह येलो अलर्ट सभी जिलों के लिए 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
