Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 18 August 2026, कल का मौसम, कल 18 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जबरदस्त बारिश है, जिससे तापमान कुछ-कुछ सामान्य हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mausam
 
चलिए जानते है कल 18 अगस्त मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

IMD ने नया अलर्ट जारी करते हुए 18 अगस्त 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार सहित पूरे 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आंधी जैसी तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 

इन 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश

दिल्ली, उत्तर प्रदेश (पूर्वी), बिहार, राजस्थान (पूर्वी), मध्य प्रदेश (पूर्वी), छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल यानी 18 अगस्त को भीषण बारिश होगी। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल यानी 18 अगस्त को हल्की बारिश की चेतावनी है। IMD के मुताबिक कल सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ देर झमाझम बरसने के बाद बादल साफ हो जाएंगे। लेकिन दोपहर के समय एक बार फिर से बारिश की आशंका है। हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर से साफ हो जाएगा। दिल्ली में बारिश तो सुबह और शाम के समय ही होगी, लेकिन बादल दिनभर छाए रहेंगे।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी के गौतमबुद्ध नगर, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, ललितपुर और महोबा में भारी बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में कल यानी 18 अगस्त को बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार के आरा, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, बोधगया, बक्सर, छपरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, हाजीपुर, कटिहार, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, नालंदा में भीषण बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। पटना में भी कल झमाझम बारिश का अलर्ट है। IMd के मुताबिक बिहार के कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के फलौदी, चुरू, चितौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, अजमेर और जयपुर सहित कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश तक होने की चेतावनी है। 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। जयपुर में कल यानी 18 अगस्त को बारिश नहीं होगी। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में कल यानी 18 अगस्त को भीषण बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के 14 जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ की चेतावनी है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी और उमरिया शामिल है। भोपाल में भी बारिश का अलर्ट है। 

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौड़ागढ़ और बागेश्वर में कल यानी 18 अगस्त को आंधी-तूफान के साथी भारी बारिश की चेतावनी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाओं के झोंके चलने की संभावना है। आंधी-तूफान के साथ ही बिजली कड़कने की आशंका भी है। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा, सिरमौर, शिमला और सोलन में आंधी-बारिश की चेतावनी है। कल यानी 18 अगस्त को कुछ जगहों पर 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam

छत्तीसगढ़ में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा में कल यानी 18 अगस्त को तूफानी बारिश का अलर्ट है। मूसलाधार बारिश के चलते इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। रायपुर में भी झमाझम बारिश होगी। राज्य के कई इलाकों में 45 से लेकर 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

झारखंड के धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हज़ारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती हैं। भारी बारिश के साथ-साथ तूफान का भी अलर्ट है। Kal Ka Mousam

पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल के मौसम विभाग ने बांकुरा, पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, झाड़ग्राम, नादिया, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मिदनापुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। Kal Ka Mousam इसके असर से बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। 18 अगस्त को तटीय और गंगा के मैदानी इलाकों यानी पश्चिम बंगाल में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News