Kal Ka Mousam : देश के 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam 24 September 2026, कल का मौसम, कल 24 सितंबर का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज कल 19 राज्यों में बदलने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने देश के 19 राज्यों में 24 सितंबर गुरुवार को जमकर बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा रहने वाला है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mausam
चलिए जानते है कल 24 सितंबर गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...
MD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 24 सितंबर को देशभर के 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। Kal Ka Mausam
दिल्ली में कल का मौसम
24 सितंबर यानी कल कोई बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि मानसून की विदाई के बाद बारिश हो सकती है। IMD ने अनुमान जताया है कि 27, 28 सितंबर को राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
24 सितंबर को पूरे राज्य में बारिश की गतिविधि सीमित रहने का अनुमान है। 25 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ेगी, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। Kal Ka Mausam
बिहार में कल का मौसम
24 और 25 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राज्य में बारिश का यह क्रम 29 सितंबर तक जारी रहेगा। बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। हालांकि 29 सितंबर से बारिश का क्रम हो सकता है। Kal Ka Mausam
झारखंड में कल का मौसम
24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 25-26 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना रहेगी, जबकि 28-29 सितंबर को छिटपुट बारिश/गरज-चमक का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
24 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 25 सितंबर को पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 27 सितंबर को भी राज्य में भारी बारिश जारी रह सकती है। 28-29 सितंबर को गतिविधि कम होकर कुछ स्थानों तक सीमित हो जाएगी। Kal Ka Mausam
उत्तराखंड में कल का मौसम
24 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 25 सितंबर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 28 और 29 सितंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है।