Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत 22 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत 22 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 15 October 2026, कल का मौसम, कल 15 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज कल 15 अक्टूबर गुरुवार को बदलने वाला है। देश के अलग-अलग 22 राज्यों में जमकर बारिश होने वाली है, जिससे तापमान नॉर्मल होने के आसार है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देश के 22 राज्यों में बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

चलिए जानते है कल 15 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...

IMD ने 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने की चेतावनी भी है। IMD के मुताबिक 22 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 15 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। 

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, जौनपुर, मऊ, देवरिया, बहराइच, मथुरा, गाजियाबाद और कानपुर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 75 KM प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में बीकानेर, पाली, सीकर, टोंक, झुंझुनू, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और कोटा में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहुत तेज हवाएं चल सकती हैं। 

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक झाबुआ, देवास, उज्जैन, उपरिया, शयोपुर, मुरैना, सतना, सीधी, अलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल यानी 15 अक्टूबर को झमाझम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवा चलने की चेतावनी है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है। उत्तराखंड में आंधी-तूफान चलने का अलर्ट भी है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच कर सकती है। बिजली कड़कने की चेतावनी है।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल में ऊना, सोलन, किन्नौर, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में कल यानी 15 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग के मुताबिक डोडा, सांबा, कठुआ, राजौरी, बारामूला और पुंछ में कल यानी 15 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News