Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam 7 July 2026, कल का मौसम, कल 7 जुलाई का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में भारी बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। Kal Ka Mausam
चलिए जानते है कल 7 जुलाई मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
मानसून का जोरदार प्रहार शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 7 जुलाई को यूपी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आफत मचा सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने से लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है।
21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। Kal Ka Mausam
दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली में 7 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में कल का मौसम
रामपुर, सहारनपुर, बहराइच, महाराजगंज, कुशीनगर, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, आगरा, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, सोनभद्र, बलरामपुर, हमीरपुर, कौशांबी, झांसी, महोबा, बांदा, सोनभद्र, ललितपुर और झांसी में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। Kal Ka Mausam
बिहार में कल का मौसम
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, लखीसराय, बांका, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और मुंगेर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
झारखंड में कल का मौसम
साहेबगंज, दुमका, लातेहार, गिरिडीह, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग, देवघर और गुमला में बारिश और तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mausam
उत्तराखंड में कल का मौसम
7-9 जुलाई : बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।
हिमाचल में कल का मौसम
कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, हमीरपुर, किन्नौर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। Kal Ka Mausam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
7-8 जुलाई : किश्तवाड़, उधमपुर, डोडा, कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, रामबन और अनंतनाग में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
7-8 जुलाई : कोलकाता, बीरभूम, मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम कालिम्पोंग, हावड़ा और पुरुलिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। Kal Ka Mausam
महाराष्ट्र में कल का मौसम
नासिक, पुणे, सतारा, रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पालघर, ठाणे, रत्नागिरी और कोल्हापुर में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में कल का मौसम
7-8 जुलाई : बरनाला, अमृतसर, बरनाला, मनसा, होशियारपुर, लुधियाना जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। Kal Ka Mausam
राजस्थान में कल का मौसम
7-10 जुलाई : पाली, सीकर, अलवर, चुरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और अजमेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। Kal Ka Mausam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
अशोकनगर, विदिशा, सागर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, बालाघाट, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, देवास और होशंगाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
