Kal Ka Mousam : देश के 19 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 

Kal Ka Mousam 20 May 2026, कल का मौसम, कल 20 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

 

चलिए जानते है कल 20 मई बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

देश में जहां एक ओर भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अब टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। IMD ने 17 घंटों के अंदर बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ उससे सटे पूर्वी भारत में भीषण बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam 20 May

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, इस चक्रवाती परिसंचरण से मणिपुर तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक गर्त फैली हुई है। वहीं एक अन्य गर्त उत्तर प्रदेश लक्षद्वीप क्षेत्र तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में फैली हुई है। 

आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जिन 19 राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तराखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम, आंध्र प्रदेश शामिल है। इस दौरान इन राज्यों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। वहीं बारिश के चलते कई जगहों पर तापमान में हल्की कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। Kal Ka Mousam 20 May

दिल्ली में कल के मौसम की नई अपडेट

दिल्ली (20 मई- तेज हवा के साथ लू की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। कई स्थानों पर लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। सतही हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है, इस दौरान हवा की स्पीड करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी। वहीं 21 मई को भी लू की स्थिति देखने को मिलेगी, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। Kal Ka Mousam 20 May

24 मई तक दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ इलाकों में गर्म रातें भी लोगों को परेशान करने वाली है। 

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 मई तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam 20 May

यूपी में कल के मौसम की नई अपडेट

उत्तर प्रदेश (20 मई- हीटवेव के साथ गर्म हवाओं का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। 20 से 25 मई के दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में कल के मौसम की नई अपडेट

उत्तराखंड (20-23 मई- बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी): उत्तराखंड में 20 मई से 23 मई के बीच मौसम बदलने की पूर्ण संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। देहरादून में आंशिक बादल छा सकता है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam 20 May

बिहार में कल के मौसम की नई अपडेट

बिहार (20-25 मई-बारिश की भविष्यवाणी): मौसम विभाग ने बिहार में 25 मई तक आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। राजधानी पटना में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि पूर्णिया, भागलपुर, गया में भी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में कल के मौसम की नई अपडेट

राजस्थान( 20-25 मई-लू का अलर्ट): राजस्थान के जयपुर में गर्म हवाएं चल सकती है। जबकि राज्य के अधिकतर जिलो में 25 मई तक लू और भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई गई है। बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर में भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam 20 May

हिमाचल में कल के मौसम की नई अपडेट

हिमाचल प्रदेश (20-22 मई- राज्य में कल हो सकती है बारिश): हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

पंजाब में कल के मौसम की नई अपडेट

पंजाब (20 मई- लू-गर्मी का अलर्ट): पंजाब में 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, फरीदकोट में तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam 20 May

झारखंड में कल के मौसम की नई अपडेट

झारखंड (20-25 मई के बीच बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग ने झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, मयूरगंज में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश में कल के मौसम की नई अपडेट

मध्य प्रदेश (20 मई- बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना): मध्य प्रदेश में 25 मई तक लू और गर्म हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, इंदौर में गर्मी का भीषण असर देखने को मिलेगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News