फतहसागर की पाल पर रविवार को योग व सूर्य नमस्कार

नगर निगम, आयुर्वेद विभाग व पतंजलि योग समिति के सयुंक्त तत्वाधान में जन जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व अपनी नियमित दिनचर्या में योग को अपना कर स्वस्थ रहने के उद्देश्य से रविवार 4 दिसंबर को प्रातः 7 से 8 बजे तक फतहसागर की पाल पर सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा।

 | 

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है व उदयपुर में अलग वार्डों में चल रहे निरन्तर योग शिविरों से जन-जन को जोड़ कर नियमित दिनचर्या में योग को अपनाने के लिए प्रेरित आयोजन किया जाएगा। शिविर में मुख्य अतिथि महापौर चन्द्र सिंह कोठारी होंगे जबकि अध्यक्षता उदयपुर कलक्टर रोहित गुप्ता होंगे।

योग प्रशिक्षक अशोक जैन, श्रीमती प्रेम जैन, गोपाल डांगी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में निरन्तर सबसे ज्यादा सूर्य नमस्कार करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मृति चिह्न व शिविर में भाग लेने वाले सफल प्रतिभागी को प्रणाम पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक भाग ले सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News