21 सितम्बर 2016 से शहर के 55 वार्डाे में योग कक्षाएं
नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि नगर निगम, आयुर्वेद विभाग, पंतजलि योग समिति एवं स्वयंसेवीं संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 01 सितम्बर 2015 से प्रारम्भ हुए ’’योग-आरोग्यम’’ शिविर के तहत शहर मंे 30 योग कक्षाओं को अब तक चलते हुए दिनांक 01 सितम्बर 2016 को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है । उन्होंने बताया कि आगामी 21 सितम्बर 2016 से शहर के 55 वार्डाे में एक साथ प्रातः 06.00 से 07.00 बजे तक योग कक्षाएं चलाई जाएगी
The post

नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि नगर निगम, आयुर्वेद विभाग, पंतजलि योग समिति एवं स्वयंसेवीं संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 01 सितम्बर 2015 से प्रारम्भ हुए ’’योग-आरोग्यम’’ शिविर के तहत शहर मंे 30 योग कक्षाओं को अब तक चलते हुए दिनांक 01 सितम्बर 2016 को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है । उन्होंने बताया कि आगामी 21 सितम्बर 2016 से शहर के 55 वार्डाे में एक साथ प्रातः 06.00 से 07.00 बजे तक योग कक्षाएं चलाई जाएगी।
योग आयुर्वेद प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शहर के 55 वार्डाे में एक साथ योग शिविर हेतु स्थान निर्धारित कर दिये गये है । योग आरोग्यम प्रशिक्षण प्रभारी संजय दिक्षित ने बताया कि योग आरोग्यम में प्रशिक्षण के लिए योग प्रशिक्षक निःशुल्क सेवाएं दे रहे है तथा प्रातः 06.00 से 07.00 बजे तक प्रतिदिन योग प्राणायाम व आसनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।