गिट्स में योग दिवस का आयोजन
गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें गिट्स परिवार के सभी सदस्य इसमें भाग लेकर योग से होने वाले फायदे का आनन्द लिया।
गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें गिट्स परिवार के सभी सदस्य इसमें भाग लेकर योग से होने वाले फायदे का आनन्द लिया।
गिट्स डायरेक्टर डॉ. के. एन. सेठ ने योग के शुरूआत करते हुए बताया कि योग से तन मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं समाज में रहने के लिए तन से स्वस्थ होना जरूरी हैं क्योंकि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का विकास होता हैं। योग करने से शरीर की सारी नसें खुल जाती हैं तथा शरीर के हर भाग को आक्सीजन मिलता है जिससें हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं। डॉ. सेठ के अनुसार आज के दिन का विशेष महत्व हैं आज का दिन सबसे बडा होता हैं तथा सूर्य कर्क रेखा के लम्बवत् होते हैं। आज से ही सूर्य देवता उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं।
फाईनेंस कन्ट्रोलर बी.एल. जांगिड़ ने बताया कि योग ने हमें अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई हैं। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली हैं योग को सिर्फ आसन व व्यायाम और न ही किसी धर्म विशेष जोडकर देखना चाहिये। यह एक भावनात्मक एकीकरण हैं सभी को अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ा समय निकालकर प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग क्रियाऐं योग एक्सपर्ट मनोज सिंह के द्वारा कराई गई तथा कार्यक्रम का संचालन इन्जिनियर हिमांशु राज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर पोस्टर एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।