योगमय हुई सहेलियों की बाड़ी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के चलते झीलों की नगरी में योगाभ्यास के शिविर जारी हैं। रविवार को सहेलियों की बाड़ी के प्राकृतिक परिवेश में शहर के जागरूकजन ने योग की विविध मुद्राओं एवम आरोह अवरोह क्रम की बारीकियों का अभ्यास किया। ज़िला प्रशासन, नगर विकास प्रन्यास, नगर निगम, आयुर्वेद विभाग, पतंजलि योग समिति एवम स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी में आयोजित इस योग शिविर के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का फॉलो अप आधारित योगाभ्यास किया गया।

 | 

योग एवम प्राणायाम विशेषज्ञा शुभा सुराणा ने आरम्भ से समापन तक की योगिक क्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए तकनीकी पहलुओं के साथ विविध आसन संपन्न कराये। हर योग के लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर ज़िला आयुर्वेद अधिकारी बाबूलाल जैन ने कहा कि योग न केवल तन को वरन मैन मष्तिष्क को स्वस्थ प्रसन्न रखने की अमूल औषधि है। इसे जन जन को नियमित तौर पर संकल्प के साथ अपनाने की जरूरत है। शिविर संयोजक डॉक्टर शोभालाल औदीच्य ने बताया कि स्वस्थ भारत स्वस्थ विश्व के प्रधान मंत्री मोदी के स्वप्न को साकार करने के लिए स्वस्थ समाज़ की स्थापना का संकल्प लेने की जरूरत है। योगमय हुई सहेलियों की बाड़ी शिविर में योग विशेषज्ञ संजय दीक्षित, अशोक जैन, मुकेश पाठक , गोपाल डांगी आदि ने योग मुद्राओं का सजीव प्रदर्शन करते हुए आम जन को अभ्यास कराया। करीब डेढ़ घंटे के गहन योगाभ्यास के साथ ही शिविरार्थियों ने जन जन को स्वस्थ रखने का भाव रखकर स्वस्थ राष्ट्र समाज व परिवार की स्थापना का संकल्प जताया।

नगर विकास प्रन्यास सचिव रामनिवास महता की अगुवाई में नियमित साप्ताहिक योग शिविर पिछोला झील से युआईटी पुलिया के मध्य निर्धारित योग स्थल पर आयोजित हुआ। शिविर में श्री मेहता सहित क्षेत्रीय जागरूक जन ने भाग लिया। मेहता ने बताया कि यह शिविर हर रविवार सुबह आयोजित होता रहेगा।

योगमय हुई सहेलियों की बाड़ी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News