तनाव से दूर रहकर बच सकते है ह्दय रोग से

फोर्टिस जेके हॉस्पिटल के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आमेटा ने कहा कि तनाव से दूर रह कर हम न केवल ह्दय रोग वरन् अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। देश में प्रतिवर्ष 12 लाख मौतें सिर्फ ह्दयरोग से होती है जिसमें हम जागरूकता से कमी ला सकते है।

 | 
तनाव से दूर रहकर बच सकते है ह्दय रोग से

फोर्टिस जेके हॉस्पिटल के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आमेटा ने कहा कि तनाव से दूर रह कर हम न केवल ह्दय रोग वरन् अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। देश में प्रतिवर्ष 12 लाख मौतें सिर्फ ह्दयरोग से होती है जिसमें हम जागरूकता से कमी ला सकते है।

वे रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित ह्दय रोग की रोकथाम विषयक वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होेंने कहा कि हदय रेाग को हम खाने एवं बॉडी से नियंत्रित कर सकते है। एलडीएल एवं एचडीएल कोलेस्टोल का अनुपात में समानता होनी चाहिये। हदय रोग का मुख्य कारण कोलेस्टोल, मोटापा,धूम्रपान, शराब है। हदय रोग का मुख्य कारण करीब 80 प्रतिशत मधुमेह रोगी है।

डॉ. आमेटा ने बताया कि तेल एवं नमक शरीर की आवश्यकतानुसार लेना चाहिये। सब्जी में उपर से नमक डालने की प्रवृत्ति से बचना चाहिये। प्रतिदिन हम जो भी खाते है वह कार्बोहाईडेड, वसा एवं प्रोटीन में तब्दील होता है। उन्होंने बताया कि हम उम्र, केल्शियम, ब्लडप्रेशर, शुगर को नियंत्रित नहीं कर सकते है।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सक ने भी दैनदिनी उपयोग में आने वाली वस्तुओं एवं उनसे होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बतायें। क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर ने बताया कि इस दौरान प्रान्तपाल रमेश चौधरी ने क्लब में शामिल हुए नये सदस्य ब्रजेश रावत को शपथ दिलाकर क्लब में शामिल कराया।

क्लब सचिव अनिल छाजेड़ ने आगामी 22 अप्रेल को आयोजित होने वाले म्यूजिकल नाईट के बारें में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाईट साढ़े छः बजे प्रारम्भ होगी और रात्रि साढ़े दस बजे समाप्त होगी। रात्रि आठ बजे बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News