बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान! साथ ही मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं ?
Bullet Train Pilot : भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां हाई-स्पीड रेल सेवा उपलब्ध है। बुलेट ट्रेन के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त पायलटों की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले समय में बुलेट ट्रेन पायलट एक आकर्षक करियर विकल्प बन सकता है।
भारत में कितनी हो सकती है सैलरी?
हालांकि भारत में अभी बुलेट ट्रेन सेवा शुरू नहीं हुई है, लेकिन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू होने के बाद बुलेट ट्रेन पायलटों को सामान्य रेलवे लोको पायलटों की तुलना में अधिक वेतन मिलने की संभावना है। अनुमान है कि उनकी मासिक सैलरी 1 लाख से 3 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है।
दुनिया के अलग-अलग देशों में कितनी मिलती है सैलरी?
जापान (शिंकानसेन): लगभग 40 से 55 लाख रुपये सालाना।
फ्रांस: करीब 45 से 65 लाख रुपये सालाना।
चीन: लगभग 30 से 50 लाख रुपये सालाना।
ताइवान: करीब 30 से 40 लाख रुपये सालाना।
सैलरी के अलावा मिलेंगी कई सुविधाएं
बुलेट ट्रेन पायलटों को वेतन के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जिनमें शामिल हैं-
ओवरटाइम भत्ता (Overtime allowance)
मेडिकल इंश्योरेंस (Medical insurance)
सवेतन अवकाश (Paid leave)
मुफ्त रेल यात्रा (Free rail travel)
अन्य विशेष भत्ते और सुविधाएं
क्या होती हैं बुलेट ट्रेन पायलट की जिम्मेदारियां?
बुलेट ट्रेन अत्याधुनिक ऑटोमेटेड सिस्टम पर चलती है, लेकिन पायलट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उनकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं-
ट्रेन के ऑटोमेटेड सिस्टम की निगरानी करना
कंट्रोल सेंटर के निर्देशों का पालन करना
निर्धारित गति बनाए रखना
आपात स्थिति में तुरंत निर्णय लेना
सुरक्षित और समय पर संचालन सुनिश्चित करना
कैसी होती है ड्यूटी और शिफ्ट?
बुलेट ट्रेन पायलट आमतौर पर 7 से 9 घंटे की ड्यूटी करते हैं, जिसमें लगभग 5 से 6 घंटे ट्रेन संचालन शामिल होता है। लंबी दूरी की ड्यूटी के बाद अनिवार्य विश्राम भी दिया जाता है। उनकी शिफ्ट सुबह, शाम या रात किसी भी समय हो सकती है।
क्या विमान पायलट से कम होती है सैलरी?
बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी 50 लाख तक हो सकती है। व प्लेन के पायलट की सैलरी की, तो ये अनुभव के साथ करोड़ों तक पहुंच जाती है। बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी इतनी अधिक होने संभव नहीं है।
