राजस्थानी, घूमर एवं रिमिक्स पर थिरके युवक युवतियां

आदर्श नगर विकास समिति की ओर से होली मिलन समारोह आदर्श नगर के गार्डन में आयोजित किया गया।

 | 
राजस्थानी, घूमर एवं रिमिक्स पर थिरके युवक युवतियां

आदर्श नगर विकास समिति की ओर से होली मिलन समारोह आदर्श नगर के गार्डन में आयोजित किया गया।

समिति के सचिव कृष्ण कांत कुमावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेष मंत्री गजपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि अम्बेडकर मंडल के अध्यक्ष ओम चितौड़ा व वार्ड पार्षद राखी मोली थी।

राजस्थानी, घूमर एवं रिमिक्स पर थिरके युवक युवतियां

अतिविशिष्ट अतिथि एडवोकेट हनुमान शर्मा एवं पंकज बड़ाला थे।  अध्यक्षता समाजसेवी बी.एल. डागलिया ने की।

समिति के लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि समारोह में युवक, युवतियां एवं महिलाओं ने राजस्थानी, फिल्मी, घूमर एवं रिमिक्स गानों पर खूब थिरके। इस अवसर पर पुरूष एवं महिलाओं को चैयर रेस एवं फिल्मी गानों एवं कविता का आयोजन किया गया। विजेताओं का पारितोषित देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नरेन्द्र जैन, सुभाष द्विवेदी, जगदीश चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News