युवक ने लगाई फांसी, आरोप ससुराल पर


युवक ने लगाई फांसी, आरोप ससुराल पर

आज अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक युवक ने आपने ससुराल पक्ष से परेशान होकर फांसी के फंदे से झूल गया, परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है।

 

आज अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक युवक ने आपने ससुराल पक्ष से परेशान होकर फांसी के फंदे से झूल गया, परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि यादव कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र रतनलाल यादव ने आज सुबह अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुँचाया।

पुलिस ने बताया कि अशोक के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है कि अशोक के ससुराल पक्ष ने उसकी पत्नी दुर्गा को घर भेजने के की एवज में 5 लाख रुपए की मांग की थी और कहा था पैसे नहीं दिए तो दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा देंगे।

जानकारी हैं कि अशोक का विवाह एक वर्ष पूर्व नाथद्वारा निवासी दुर्गा से हुआ था, विवाह के बाद से ही दुर्गा पीहर में ही रह रही थी।

दुर्गा के परिजनों ने पैसे मांगने के बात से इंकार करते हुए बताया कि दुर्गा का पहले बाल विवाह हुआ था, उसके बाद तलाक़ होने के बाद अशोक से विवाह करवाया गया था, परन्तु दम्पति आपस में खुश नहीं होने के कारण दुर्गा के परिजन दोनों का तलाक़ करवाना चाहते थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags