कविता पाठ करने लंदन जाऐंगे शहर के युवा कवि बंसल

कविता पाठ के साथ रोहित पशु रक्षा पर भी आपना पक्ष रखेंगे, साथ ही दे

 | 

कविता पाठ करने लंदन जाऐंगे शहर के युवा कवि बंसल

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की ओर से लंदन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए शहर के युवा हास्य युवा कवि रोहित बंसल 26 फरवरी को लंदन जाऐंगे।

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की ओर से प्राप्त पत्र में रोहित बसंल को इस कवि सम्मेलन में भाग लेने का बतौर कवि न्यौता दिया गया है। कविता पाठ के साथ रोहित पशु रक्षा पर भी आपना पक्ष रखेंगे, साथ ही देश के कई और प्रमुख कवियों को निमंत्रित किया गया। इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि डॉ. विष्णु सक्सेना,डॉ. सुरेन्द्र दुबे, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा के साथ ही योग गुरू रामदेव भी इस सम्मेलन में भाग लेेगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News