युवा एवं खेल महोत्सव तथा रोजगार सहायता शिविर 16 से

युवा एवं खेल महोत्सव तथा रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 16 एवं 17 मार्च को गोगुन्दा के कृषि उपज मण्डी के प्रागंण में होगा।

 | 

युवा एवं खेल महोत्सव तथा रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 16 एवं 17 मार्च को गोगुन्दा के कृषि उपज मण्डी के प्रागंण में होगा।

यह निर्णय अतिरिक्त जिला कलक्टर बी.आर.भाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया । बैठक में बताया गया कि सभी कार्यक्रम के प्रभारी खेल अधिकारी ललित सिंह झाला होंगे। इस मौके पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कायक्रमों का दायित्व नेहरू युवा केन्द्र, भारतीय लोक कला मण्डल एवं पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र को दिया गया है।

इसी प्रकार जिले में स्थित सभी सरकारी विभागों द्वारा राज्य में संचालित फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए खण्ड अधिकारी गोगुन्दा को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आगामी तैयारी बैठक 14 मार्च को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय गोगुन्दा में आयोजित करने का भी निर्णय किया गया।

बैठक में जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक प्रेमाराम रोजगार अधिकारी एम.एल.तंवर, संयुक्त श्रम आयुक्त ओ.पी.सहारण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News