उदयपुर घूमने आया युवक फतह सागर झील में डूबा

फतेहसागर झील में शनिवार को एक पर्यटक डूब गया। वह नहाने के लिए झील में उतरा था और पैर फिसलने से गहरे में चला गया। वह सीकर का रहने था और सुबह ही उदयपुर पहुंचा था।

 | 

सीकर निवासी गजेंद्र (20) पुत्र महेंद्र कुमावत दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आया था।  गजेंद्र और उसके दोस्त शनिवार को उदयपुर पहुंच गए। ये लोग घूमते हुए शनिवार को फतेहसागर झील पहुंचे। यहां ये लोग झील की पाल पर मौज-मस्ती कर रहे थे। वहां दोस्तों का मन नहाने का कर गया। गजेंद्र को तैरना नहीं आता था फिर भी सबसे पहले वह पानी में उतर गया। झील में नहाते-नहाते वह आगे चला गया। तभी पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। हाथ-पैर मारने से वह पानी में और गहरे में चला गया। वह ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्त घबरा गए। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां गोताखोर पहुंच गए। गोताखोर उसे तलाशने  में जुटे हुए हैं।

Source: Dainik Bhaskar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News