"यूथ चला बूथ की ओर" अभियान आज से शुरू
भाजपा की ओर से आज "यूथ चला बूथ की ओर" अभियान का प्रारंभ किया गया। इसी को लेकर भाजपा की ओर से आज उदयपुर शहर विधानसभा सीट के 41 वार्डों के 196 बूथ केन्द्रों पर अलग - अलग बैठकें आयोजित की गई, जिसमें युवा मोर्चा का कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भाजपा की ओर से आज “यूथ चला बूथ की ओर” अभियान का प्रारंभ किया गया। इसी को लेकर भाजपा की ओर से आज उदयपुर शहर विधानसभा सीट के 41 वार्डों के 196 बूथ केन्द्रों पर अलग – अलग बैठकें आयोजित की गई, जिसमें युवा मोर्चा का कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की उदयपुर में आगामी 26 अक्टुम्बर को होने वाली रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रैली को सफल बनाने के पुरे प्रयास किये जा रहे है।
बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि, विधानसभा को देखते हुए पार्टी के निदेशों पर पर आज से “यूथ चला बूथ की ओर” अभियान का प्रारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उदेश्य कार्यकर्ताओं के दवारा आमजन को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किया जाये।
इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कम से कम 10 मतदाताओं को इसके लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का आह्वाहन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
