युवा सम्मेलन 2 को टी.आर.आर्इ में
नेहरू युवा केन्द्र, उदयपुर द्वारा 2 फरवरी को जिला युवा सम्मेलन का आयोजन स्थानीय आदिम जाति शोध संस्थान (टी.आर.आर्इ.) अशोक नगर में किया जा रहा है।
नेहरू युवा केन्द्र, उदयपुर द्वारा 2 फरवरी को जिला युवा सम्मेलन का आयोजन स्थानीय आदिम जाति शोध संस्थान (टी.आर.आर्इ.) अशोक नगर में किया जा रहा है।
जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद रघुवीर सिंह मीणा तथा अध्यक्षता जिला कलक्टर विकास एस.भाले करेंगे। सम्मेलन में जिला स्तर पर श्रेष्ठ युवा मण्डल को 10,000 रु. की पुरस्कार राशि तथा ब्लाक स्तर पर दो मेन्टर युवा क्लबों को 10,000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सम्मेलन में विभिन्न पंचायत समितियों के युवा मण्डल के 200 पदाधिकारी भाग लेंगे। वर्ष 2012-2013 में युवा मण्डलों के सदस्यों द्वारा किये गये कार्यों, जिसमें प्रशासन गांवों की ओर, पल्स पोलियो, नशामुक्ति, एडस दिवस, राष्ट्रीय दिवस एवं महानरेगा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
