यूथ कांग्रेस की ओर से युवा जाग्रति सम्मलेन आयोजित
चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियो का प्रचार-प्रसार करने एंव प्रत्याक्शियों की मदद के लिए यूथ कांग्रेस की ओर से आज महाराणा भूपाल स्टेडियम में युवा जाग्रति सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेताओं और यूथ कांग्रेस के सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

सम्मलेन के संयोजक और उदयपुर लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला ने चुनाव में प्रत्याक्शियों के सहायता करने और मिलकर अपने प्रत्याक्शियों को जीताने की बात कही। भारतीय यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विश्वरंजन मोहंती ने कहा कि यह संम्मेलन राजस्थान की 25 लोकसभा क्षेत्र में हो रहे हैं, जिसमें से 20 लोकसभा क्षेत्रों सम्मलेन हो चुके है।
अब तक के हुए सम्मेलनों में लगभग 1 लाख युवाओं ने भाग लिया है। मोहंती ने सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता को सभी प्रकार के अधिकार दिए है, चाहे वो राइट टू रिजेक्ट हो या राइट तो एजुकेशन हो। सरकार ने आमजन के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं रखी है।
इस दौरान जिला प्रमुख मधु मेहता, सलुम्बर विधयक बसंती देवी मीणा, देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, त्रिलोक पुबिया, गोपाल शर्मा, नीलिमा सुखाडिया सहित कई नेता मौजूद थे।