किसानों को फसल बीमा मुआवज़ा हेतु युवा कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

किसानों को खरीफ की नष्ट हुई फसलो का फसल बीमा मुआवज़ा एवं कृषि कार्य के लिए दिन में थ्री फेज बिजली उपलब्ध करवाने युवा कांग्रेस उदयपुर ने अभिमन्यु सिंह झाला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

 | 

युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला ने बताया कि कुछ समय पूर्व राज्य में किसानों की तैयार खरीफ की फसलो पर हुई बेमौसम वर्षा की मार से किसानों की नष्ट हुई फसलो का आज तक बीमा मुआवज़ा नहीं दिया गया है जो राज्य सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। अक्टूबर एवं नवम्बर माह, जो कि बुवाई का समय है, किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त मात्रा में बिजली की सप्लाई की जानी चाहिए। धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो के प्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसजनों लाल सिंह झाला एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया ने भी शिरकत की

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News