बॉडी पावर फिटनेस में युवाओ ने प्रदर्शित की मसल्स पावर
उदयपुर के हाथीपोल स्थित अरवाना मॉल में बॉडी पावर फिटनेस में युवाओ ने अपनी मसल्स पावर और शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। उदयपुर में हुई इस प्रतियोगिता में जतेश सिंह सिसोदिया को विजयी घोषित किया गया। शाहरुख खान एवं कुलदीप सिंह ने दूसरा और तीसरा स्थान लिया। विजयी प्रत्याशी को अब स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। साथ ही विजयी प्रत्याशी को 25000 रुपये का नकद इनाम भी दिया गया।

बॉडी पावर फिटनेस के मैनेजर गौरव नाहर ने बताया की उनकी संस्था फिटनेस मॉडल तैयार करती है एवं समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताए आयोजित करती रहती है। बॉडी पावर भारत के अलावा यूके जैसे देशो में आयोजित किया जाता है।
बॉडी पावर फिटनेस के ब्रांड एम्बेसडर लक्षित पालीवाल ने बताया की आज की प्रतियोगिता में लगभग बारह मॉडल्स ने अपनी शारीरिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमेरिका से बुलाये गए जज डेन वायंस ने सभी प्रतियोगियों में से विनर का चयन किया।