बड़ी तालाब में डूबकर युवक की मौत
उदयपुर 4 जुलाई 2019, उदयपुर की बड़ी झील में आज गुरुवार दोपहर को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की बड़ी तालाब में डूबकर मौत हो गई।

उदयपुर 4 जुलाई 2019, उदयपुर की बड़ी झील में आज गुरुवार दोपहर को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की बड़ी तालाब में डूबकर मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना पर वहां मौजूद लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगो ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस बुलवा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को सुहाने मौसम का मज़ा लेने कुछ युवक बड़ी तालाब पहुंचे। पिकनिक मना रहा दोस्तों का ग्रुप बड़ी तालाब में नहाने को उतरा। नहाते समय ही एक युवक अधिक गहराई में जा पहुंचा, देखते ही देखते युवक डूब गया। वहां मौजूद लोगो ने तुरंत पुलिस और 108 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के आपदा प्रबंधन की टीम और गोताखोर भी पहुंचे। गोताखोरों ने युवक को पानी से बाहर निकाला। आपदा प्रबंधन की टीम ने युवक की जान बचाने का काफी प्रयास लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक की डूबने की वजह से मौत हो चुकी थी। मृतक युवक राजसमंद के गुंजोल क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
