कार कि टक्कर से युवक कि मौत
कल रात 9.30 बजे आयड तीराहे पर एक कार कि टक्कर से बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया, जिसकी आज तडके ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
कल रात 9.30 बजे आयड तीराहे पर एक कार कि टक्कर से बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया, जिसकी आज तडके ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि तितरडी निवासी देवीलाल(19) पुत्र भवरलाल गमेती कल रात बाइक पर अपने परिवार के दो बच्चों को लेकर शिल्पग्राम से बोहरा गणेशजी जा रहा था, इसी दौरान आयड तीराहे पर सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गई।
टक्कर से देवीलाल को गम्भीर चोट आई और बच्चों के मामूली खरोचें लगी। देवीलाल को ऍम बी अस्पताल लाया गया जहा आज ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।