सडक हादसे में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर परिजन अड़े

शहर के 100 फीट रोड स्थित शोभागपुरा में कल अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुए युवक की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गर्इ।

 | 

सडक हादसे में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर परिजन अड़ेशहर के 100 फीट रोड स्थित शोभागपुरा में कल अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुए युवक की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गर्इ।

युवक 35 वर्षीय याकुब हुसैन की मौत के बाद परिजनों ने र्मोचरी के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजें की मांग की। अधिकारीयों से  बातचीत  के बाद 50 हजार रूपये, मुआवजें और मृतक की पत्नी को विधवा पेशन के आश्वासन के बाद परिजन सहमत हुए।

जानकारी के अनुसार मृतक सिलाई का  काम करता था। कल दिन में रास्ते पर चलते हुए अज्ञात वाहन ने उसें चपेट मे लिया, जिससें वह गंभीर घायल हो गया। बाद में दुकान के मालिक ने उसे महाराणा भुपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां आज सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।

बताया गया है मृतक याकुब परिवार में अकेला कमाने वाला था और मृतक के तीन लडकियां है। र्मोचरी में प्रर्दशन की सूचना पर डिप्टी अनंत कुमार, हाथीपोल एंव सुखेर के थानाधिकारी मौके पर मय जाब्ते पर पहुंचे और परिजनों के साथ समझाइश की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News