सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो गम्भीर घायल

आज केवड़े की नाल स्थित दाया बांध रोड पर आमने-सामने से आती बाइक की भिडंत हो गई, बाइक भिडंत में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा अन्य दो गम्भीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुँचाया गया।

 | 

जावर माईनस पुलिस ने बताया कि सेमारी निवासी दोनो भाई विशाल, गोरव पुत्र लक्ष्मीनारायण खटिक पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने के लिए बाइक लेकर उदयपुर को निकले थे। परीक्षा में समय पर पहुँचने के लिए गौरव बाइक तेजी से चला रहा था, तभी दाया बांध रोड के विकट मोड़ पर उदयपुर से बाइक पर तेजी से आते देवीलाल की बाइक से टक्कर होगी। इस टक्कर में गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा विशाल व देवीलाल को बेहोशी की हालत में एम.बी अस्पताल पहुँचाया गया।

पुलिस ने बताया कि गौरव के शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है।

अतिरिक्त जानकारी अनुसार गौरव घायल विशाल का छोटा भाई था, पुत्र की मृत्यु की खबर सुन गौरव की माँ बेहोश हो गई जिन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जानकारी हैं की गौरव सेक्टर-11 स्थित स्कूल में तथा विशाल सेक्टर-6 की सरकारी स्कूल में 2 बजे की कांस्टेबल की परीक्षा देने वाले थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News