सडक़ हादसे में युवक की मौत

शहर के मादडी रोड पर बिती रात बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई एवं उसी बाइक पर सवार तीन अन्य युवक घायल हो गये।

 | 

शहर के मादडी रोड पर बिती रात बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई एवं उसी बाइक पर सवार तीन अन्य युवक घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार वारियों की घाटी निवासी अनुराग, गजेन्द्र, पियुष व विक्रम देर रात प्रतापनगर चैराहे पर खाना खाने के लिये गये थे। प्रतापनगर क्षेत्र की होटलें बंद होने के कारण सभी दोस्त मादडी होते हुये अन्य स्थान पर खाना खाने के लिये जा रहे थे, उसी दौरान मादडी रोड पर मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे मे मौके पर अनुराग की ही मौत हो गई। बाद मे घायलों को एम.बी चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सुपूर्द कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News