आपसी रंजिश में युवक की हत्या

ज़ावर माइंस थाना क्षेत्र में फोन पर मिस कॉल करने की मामूली बात के चलते कल शाम एक युवक की हत्या कर दी गई , पीड़ित के परिजनों ने पड़ोसी दो भाइयो पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

 | 

आपसी रंजिश में युवक की हत्या

ज़ावर माइंस थाना क्षेत्र में फोन पर मिस कॉल करने की मामूली बात के चलते कल शाम एक युवक की हत्या कर दी गई , पीड़ित के परिजनों ने पड़ोसी दो भाइयो पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

थाना प्रभारी लीलाधर ने बताया कि कैलाश (18) पुत्र सूरजमल मीणा निवासी हेल्पिया फला, सिंगटवाडा का शव घर से कुछ दूर सडक के किनारे पड़ा मिला , मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को स्थानीय मोर्चरी में रखवाया, लीलाधर ने बताया कि कैलाश के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दो भाई मोतीलाल व भगवती मीणा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है, आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहे है।

लीलाधर ने जानकारी में बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं होने से मृत्यु के कारण को जानने के लिए शव का आज एम्.बी अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।

कैलाश के पिता सूरजमल ने बताया कि कैलाश किशनगढ़ में मजदूरी करता था, वह कल ही घर आया तथा उसने आरोपी मोतीलाल व भगवती मीणा के भाणजे मुकेश द्वारा फोन पर मिस कॉल कर परेशान करने की जानकारी देकर शाम 4 बजे मोतीलाल व भगवती से मिलने गया था, बहुत समय तक कैलाश के घर नही लोटने पर घर के सदस्य उसे ढूढने के लिए जाने पर कैलाश को मृत अवस्था में सड़क के किनारे पाया, सूचना के अनुसार दोनों परिवारों में आये दिन कहासुनी होती रहती थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News