युुवाओं का दल लौटा

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित उन्नीसवें युवा

 | 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित उन्नीसवें युवा महोत्सव गुवाहाटी (आसाम) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर युवा समन्वयक, पवन कुमार अमरावत सहित 20 युवाओं का दल गुरूवार को उदयपुर पहुचा ।

युवा समन्वयक श्री अमरावत ने बताया कि युवाओं के दल ने गुवाहाटी में मुख्य स्थलों पर राजस्थान के विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा युवा कृति एवं फूड फेस्टीवल तथा पेन्टिंग कार्यक्रम में भी भाग लिया।

दल के युवाओं ने समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजनाथ सिह तथा मुख्यमंत्री तरूण घोघाई एंव युवा कार्यक्रम खेल मंत्री सर्वानंद सोनवाल एवं सूचना एंव प्रसारण मंत्री कर्नल हर्षवर्धनसिंह राठौड़ से भी भेंट की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News